संवाददाता, अप्रैल 5 -- UP News: इस मौसम में तेज रफ्तार हवाओं के चलते अक्सर तारों में स्पार्किंग और आग लगने से खेतों में खड़ी गेहूं की फसलों को नुकसान की खबरें आती हैं। ऐसे में गेंहू की फसल में आगलगी की घटनाओं को लेकर बिजली विभाग अलर्ट हो गया है। शार्ट सर्किट की आग से बचाने के लिए हवा के रुख पर बिजली सप्लाई करेगा। हवा तेज होते ही फीडरों की बिजली गुल हो जाएगी। यह शेड्यूल गेंहू फसल की कटाई होने तक प्रभावी रहेगी। महराजगंज में 4 लाख 91 हजार 478 बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें जिला मुख्यालय नगर निकाय के उपभोक्ताओं को कटौतीमुक्त बिजली मिलना है। इसके अलावा नगर निकायों को तीन शिफ्ट में 21 घंटे 20 मिनट बिजली मिलनी है। जबकि ग्रामीण उपभोक्ताओं को तीन शिफ्ट में 18 घंटे बिजली मिलना है। इसके लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी ने रोस्टर जारी किया है। यह ...