फतेहपुर, जून 5 -- फतेहपुर। हवा का रुख बदला तो शुक्रवार को गर्मी और तपिश और बढ़ गई। दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे। सुबह सूरज निकलने से पहले कुछ ठीक रहा लेकिन दिन चढ़ने के साथ आकाश साफ हो गया। धूप का आलम यह था कि नौ बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर के 12 बजते बजते बाजारों में सन्नाटा पसरने लगा। अधिकतम तापमान 39.6 और न्यूनतम 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जानकारों के अनुसार पूर्वी हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ गया, जिससे उमस तीखी हो गई। शुक्रवार को सुबह आसमान साफ रहा और धूप निकली। इसके चलते दिन के तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी रिकार्ड की गई है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी और शोले बरसाती धूप से जनजीवन बेहाल जिससे तापमान में तेजी से हो रही बढ़ोतरी के चलते गर्मी-उमस बढ़ती जा रही है। तपिश के कारण पंखे और कूलर गर्म हवा देने लगे...