बरेली, अप्रैल 5 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। जरा सी तेज हवा चलने पर उपभोक्ताओं को बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। शनिवार देर शाम चली हवा ने पूरे शहर की बिजली गायब कर दी। आधे घंटे तक जहां पूरे शहर में ब्लैकआउट रहा वहीं देर रात तक कई उपकेंद्रों की 33 व 11 केवी लाइन ब्रेकडाउन के कारण विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। जिले में बिजली मरम्मत के नाम पर पिछले दो सालों से लगातार कार्य किए जा रहे हैं। कई करोड़ रुपयों से अलग-अलग योजनाओं से पूरी गर्मी, बारिश व सर्दी में पिछले वर्ष कार्य किया गया। इस दौरान दावा किया जा रहा था कि गर्मियों में लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति होगी। जबकि हकीकत इससे अलग है। शनिवार शाम साढ़े नौ बजे चली तेज हवा के साथ शहर के सभी 24 उपकेंद्रों की बिजली गुल हो गई। आधे घंटे बाद हवा बंद होने के बाद कुछ उपकेंद्रों की आपूर्ति सुचार...