गाजीपुर, मार्च 22 -- नगसर। स्थानीय क्षेत्र में शनिवार की भोर में आए तेज हवा के साथ बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। असाव, सोनहरिया, गोहन्दा, विशुनपुरा सहित दर्जनों गांवों में खेतों गेहूं की फसल गिर गई है। वहीं सरसो की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। अब गिरी हुई फसल की कटाई मुश्किल हो गई है और उत्पादन में भी भारी कमी आने की आशंका है। किसानों का कहना है कि नुकसान से उनकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ेगा। कई किसानों ने प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवज़ा देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...