कानपुर, दिसम्बर 28 -- कानपुर। नमी अधिक होने से धूल-धुआं के कण रविवार को अधिक भारी हो गए। कोहरे के साथ हवा की सेहत खराब हो गई। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 136 रहा। नेहरू नगर सेंटर का एक्यूआई 147 पहुंच गया। यहां धूल-धुआं की संख्या 336 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर (मानक 60) रही। पीएम 10 की मात्रा 198 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर (मानक 100) रहा। नाइट्रोजन डाइऑक्साइड की अधिकतम मात्रा 40 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर और कार्बन मोनोऑक्साइड (सीओ) की अधिकतम मात्रा 66 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रही। किदवईनगर सेंटर पर पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 329, पीएम 10 की मात्रा 210 और कार्बन मोनोऑक्साइड की अधिकतम मात्रा 88 रही। एनएसआई सेंटर पर कार्बन मोनोऑक्साइड की अधिकतम संख्या 88 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रही। यहां पीएम 2.5 का आकलन नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान...