कानपुर, जून 14 -- कानपुर। लगातार चल रहीं पूर्वी हवाओं के बाद जैसी ही उत्तर पश्चिमी हवाओं ने जोर पकड़ा तो दिन-रात का पारा चढ़ गया। दिन के तापमान में 3.2 और रात के तापमान में 3.8 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। गर्मी से कुछ हद तक राहत बनी रही लेकिन हल्की उमस का सामना करना पड़ा। अब यूपी के कुछ ही जिलों तक आंधी-पानी सीमित रहेगा। हीट वेव के स्थान पर उमस भरी गर्मी शुरू हो जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ शनिवार को यूपी में शांत हो गया था लेकिन इसके फिर प्रभावी हो जाने से रविवार और सोमवार को प्रदेश के कुछ जिलों में यलो से ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। लेकिन, कानपुर समेत ज्यादातर जनपदों में अब आंधी-पानी के आसार नहीं हैं। तेज धूप खिलेगी और धीरे-धीरे उमस भरी गर्मी बढ़ती जाएगी。

तापमान में वृद्धि रविवार को अधिकतम तापमान 34.2 से बढ़कर 37.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। ले...