अररिया, मई 3 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सीमावर्ती जोगबनी से सटे नेपाल के मोरंग पुलिस ने शनिवार हवाला के 26 लाख नेपाली करंसी के साथ एक भारतीय व एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया। इसकी पुष्टि मोरंग पुलिस के प्रवक्ता डीएसपी कोपिला चुड़ाल ने की है। मोरंग जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार बिराटनगर महानगर-4 स्थित बिराटनगर हवाई अड्डे पर काठमांडू जाने वाले यात्रियों की जांच के दौरान इन्हें हिरासत में लिया गया । मोरंग पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीब 8 बजे बुद्ध एयर की फ्लाइट से काठमांडू जा रहे सुनसरी धरान उप-महानगर नगर पालिका-18 के निवासी 35 वर्षीय दिलीप तमांग की तलाशी के दौरान उनके बैग से 11 लाख नेपाली करंसी बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- हवाला के 27 लाख नेपाली करंसी के साथ एक भारतीय नागरिक सहित दो गिरफ्तार इतने पैसे वह कहां से लाया इसकी जानकारी वह प...