अल्मोड़ा, फरवरी 2 -- अल्मोड़ा। पीएम श्री राआइंका हवालबाग में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभांरभ प्रधानाचार्य मधन सिंह ने किया। मुख्य अतिथि रवींद्र मुस्यूनी थे। वक्ताओं ने शिविरार्थियों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्य्रकम पेश किए। शिविर में उन्हें आपदा बचाव के अलावा अन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां कार्यक्रम अधिकारी निर्मल कुमार पंत, पूरन नेगी, विक्रम चंद मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...