अल्मोड़ा, नवम्बर 25 -- अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक सभागार में मंगलवार को नवनियुक्त प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान कार्यकारिणी का भी गठन हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रधानों की शपथ हुई। इसके बाद सर्वसम्मति से देवेंद्र सिंह नयाल को संगठन का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष ने ग्राम प्रधान अथरबनी विनोद जोशी को महामंत्री मनोनीत किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कसून ग्राम प्रधान सुंदर मटियानी, उपाध्यक्ष पद पर बड़गल भट्ट प्रधान नवीन भट्ट, महिला उपाध्यक्ष पद पर शैल ग्राम प्रधान चंद्रिका तिवारी और मंत्री पद पर स्यूरा प्रधान प्रमोद चंद्र जोशी को दायित्व सौंपा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.