संतकबीरनगर, मार्च 30 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ रहा है। पुरवा हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। इसकी वजह से वातावरण में नमी बढ़ने लगी है। आगामी 24 घंटे के दौरान आसमान में बदली छाने की संभावना है। 30/31 मार्च की रात में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। बारिश हुई तो गेहूं की फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है।पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम बिगड़ रहा है। सुबह से ही हवाओं ने अपना रुख बदल दिया है। हवाओं में बदलाव की वजह से सरसों और गेहूं की फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है। नरेन्द्र देव कृषि विवि के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सीताराम मिश्र ने बताया कि संतकबीरनगर जिले में आगामी दो दिनों तक मौसम खराब रहेगा। महीने के आखिर दो दिन सोमवार और मंगलवार को हल्की से मध्यम स्तर की ...