संतकबीरनगर, अप्रैल 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में गेहूं की मड़ाई से उठने वाले धूल-धक्कड़ से समूचा वातावरण प्रदूषित हो चुका है। भूसा बनाने के दौरान उठने वाली डस्ट हवाओं में तैर रही है। यही डस्ट सांस के मरीजों पर भारी पड़ रही है। इसकी वजह से सांस फूलने वाले मरीजों की तादाद में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. फराज अहमद ने बताया कि इस समय लोगों को मास्क का प्रयोग करना चाहिए। जो दवाएं पहले से चल रही हैं उन दवाओं का नियमित प्रयोग करें।बदलते मौसम में लोग अक्सर बीमारी की चपेट में आ जा रहे हैं। मौसम के उतार चढ़ाव के चलते लोगों को मौसमी बीमारियां घेर ले रही हैं। इसकी वजह से लोगों को वायरस जनित बीमारियां घेर रही हैं। सर्दी-जुकाम, बुखार के साथ सांस के मरीज जिला अस्पताल में आ रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम का...