लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- बिजुआ विकास खंड स्थित अमरपुर गांव में बुधवार दोपहर बाद अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 60 घर जलकर राख हो गए। तेज हवा के कारण आग की लपटें तेजी से फैलीं और देखते ही देखते पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि ग्रामीणों को अपना सामान निकालने का भी मौका नहीं मिला। कई परिवारों की वर्षों की मेहनत पलभर में खाक हो गई, जिससे वे अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन बड़ी संख्या में पशुओं की मौत हुई है। समाचार लिखे जाने तक मृत पशुओं की सही संख्या का आकलन नहीं हो पाया था। सूचना मिलने पर एसडीएम गोला प्रतीक्षा त्रिपाठी, गोला तहसीलदार भीमचंद, सीओ रमेश तिवारी, लेखपाल संघ के गोला तहसील अध्यक्ष अजय गुप्ता, लेखपाल पंकज कुमार और क्षेत्रीय लेखपाल व...