भागलपुर, मार्च 10 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हवाई सेवा संघर्ष समिति की ओर से सोमवार को कचहरी परिसर में धरना देकर भागलपुर हवाई अड्डे से छोटे विमान उड़ाने की मांग की गई। समिति के संयोजक सुबोध मंडल ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री और नागरिक उड्डयन विभाग को पत्र भी भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सुल्तानगंज में प्रस्तावित हवाई अड्डे से विमान सेवा शुरू होने में अभी समय लगेगा, क्योंकि निर्माण कार्य पूरा होने में कई वर्ष लग सकते हैं। वहीं लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल भागलपुर हवाई अड्डे से छोटे विमानों का परिचालन शुरू किया जाये। मौके पर अधिवक्ता संजीव मंडल, अधिवक्ता रामप्रवेश सिंह, मुकेश ठाकुर, मोहन दास, श्याम सुंदर दास, ओंकार नाथ दिवाकर आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.