हवाई सेवा प्रारंभ होना उद्योग-व्यापार के लिए ऐतिहासिक कदम
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुजफ्फरपुर से हवाई सेवा शुरू होने की दिशा में हो रही प्रगति पर उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद ने हर्ष जताया है। परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया ने इसे उत्तर बिहार के उद्योग, व्यापार और आर्थिक विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर परिवहन और हवाई कनेक्टिविटी जरूरी है। परिषद पिछले कई वर्षो से मुजफ्फरपुर से हवाई सेवा शुरू करने की मांग विभिन्न मंचों पर उठाती रही है। केंद्र सरकार के साथ स्थानीय सांसद और विधायकों के माध्यम से भी लगातार प्रयास किए गए।परिषद अध्यक्ष ने कहा कि जानकारी के अनुसार सात सितंबर को पताही हवाई अड्डे के उद्घाटन का कार्यक्रम निर्धारित है। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में एयरपोर्ट के शिलान्यास की तैयार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.