नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के अनुरोध पर ईरान के साथ युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया है, इसके बावजूद इलाके में तनाव बना हुआ है। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोनों देश आमने-सामने हैं और बयानबाजी जारी है। अमेरिका-ईरान के दावे-प्रतिदावे के बीच विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुरुवार को भारतीय नागरिकों से ईरान की यात्रा न करने की सख्त सलाह जारी की है। साथ ही ईरान में मौजूद भारतीयों से निर्धारित भूमि सीमा मार्गों के माध्यम से तुरंत देश छोड़ने को कहा है। सरकार ने कहा कि यह चेतावनी उन खबरों के मद्देनजर जारी की गई है, जिनमें भारत और ईरान के बीच कुछ उड़ानों के फिर से शुरू होने की बात कही जा रही है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से कहा कि भारतीय नागरिकों को हवाई या सड़क मार्ग से ईरान की यात्रा न करने की सलाह द...