गंगापार, अप्रैल 19 -- करछना थाना क्षेत्र अन्तर्गत के बरदहा गांव में शनिवार रात पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रिश्तेदारी से आए युवकों की हवाई फायरिंग और मारपीट से पूरे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सतर्कता से एक आरोपी मौके पर दबोच लिया गया, जबकि अन्य फरार हो गए। करछना थाना क्षेत्र के बरदहा गांव में शनिवार रात करीब 8:30 बजे दो परिवारों के बीच शुरू हुआ विवाद अचानक बवाल में बदल गया। जानकारी के मुताबिक एक पक्ष ने अपने ससुराल पक्ष के करीब एक दर्जन युवकों को मौके पर बुला लिया। पहुंचते ही युवकों ने विवाद को उग्र करते हुए हवाई फायरिंग शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और साहस दिखाते हुए आरोपियों को खदेड़ दिया। इस दौरान एक युवक, सौरभ गौतम पुत्र हरिप्रसाद गौतम, निवासी औंता (मेजा), को ग्...