साहिबगंज, मार्च 31 -- साहिबगंज। चैती दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन सम्पन्न हो जाने के बाद शहर के कृष्णनगर में कथित रूप से दो राउंड हवाई फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवक को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को कागजी प्रक्रिया के बाद तीनों युवक को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है। नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि चैती दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर जब लोग वापस घर लौट रहे थे , सूचना मिली थी कि कृष्णनगर में पुराने विवाद में एक पक्ष ने हवाई फायरिंग की है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू की। इस मामले में विक्रम कुमार रजक ने थाने में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में मुन्ना कुमार साहनी , राहुल कुमार यादव व विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। तीनों युवक को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.