रुडकी, मार्च 9 -- सोशल मीडिया पर हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने और किशोरी को ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल देशी तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पिरान कलियर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को सोशल मीडिया पर हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था। इसे इमलीखेड़ा चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा था। इसी बीच एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बादशाहपुर निवासी एक युवक लंबे समय से एक किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और जान से मारने की नीयत से हवाई फायरिंग कर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...