हवाई जहाज से हिमाचल की सैर, स्वर्ण मंदिर के दर्शन
लखनऊ, अगस्त 27 -- आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ की ओर से 'हिमालयन ब्लिस-धर्मशाला, खज्जियार विद गोल्डन टेंपल' हवाई टूर पैकेज संचालित किया जा रहा है। छह रात और सात दिन का यह टूर 25 सितंबर से एक अक्तूबर तक चलेगा। यात्रियों को अमृतसर, अटारी बॉर्डर, खज्जियार, धर्मशाला, मैक्लोडगंज और स्वर्ण मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। साथ ही चामुंडा देवी और ब्रजेश्वरी देवी शक्तिपीठ के दर्शन भी होंगे। पैकेज में लखनऊ से हवाई यात्रा, होटल में ठहराव, नाश्ता-रात्रि भोजन, वातानुकूलित स्थानीय परिवहन और टूर एस्कॉर्ट की सुविधा शामिल है। सिंगल ऑक्यूपेंसी 72,300 रुपये, डबल 56,300 रुपये और ट्रिपल 53,500 रुपये प्रति व्यक्ति है। पांच से 11 वर्ष के बच्चे का शुल्क 38,900 रुपये और दो से चार वर्ष के बच्चे का 23,400 रुपये है। बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ आधार पर होगी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.