नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। त्योहारों के बीच हवाई किराए में बढ़ोतरी को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू का कहना है कि सरकार किराए पर लगातार निगरानी रख रही है। किराया उचित दायरे में रहे, इसको लेकर विमानन कंपनियों को निर्देश दिया गया है। मंगलवार को प्रेस से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यात्रियों के ऊपर किराए का अनुचित बोझ न पड़े। इसके लिए सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में हवाई यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विमानन कंपनियों के बेड़े का विस्तार भी जरूरी है। यह भी पढ़ें- उड़ानों में देरी के बीच स्पाइसजेट की जांच शुरूविमानन बेड़े का विस्तार सरकार का लक्ष्य है कि कम से कम पांच घरेलू विमानन कंपनियों के पास 100-100 विमानों का बेड़ा हो। इससे न केवल कनेक्टिविटी ब...