पटना, फरवरी 25 -- वाहन जांच के दौरान हवाई अड्डे के सामने पुलिस ने बुधवार को एक टोटो से 60 लीटर शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान दो धंधेबाजों को पकड़ा गया, जिनमें एक नाबालिग बताया गया है। पुलिस के अनुसार नियमित वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध टोटो को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें 60 लीटर शराब छिपाकर रखी गई थी। मौके पर मौजूद दो लोगों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार धंधेबाजों में विकास कुमार वैशाली निवासी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...