बगहा, अप्रैल 4 -- बगहा, हमारे संवाददाता। सीएम नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट वाल्मीकिनगर हवाई अड्डे से उड़ान को पंख लगने वाले हैं। रविवार को संभावित सीएम कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक गलियारे में यह चर्चा है कि वालमीकिनगर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण कार्य की आधारशीला सीएम रख सकते हैं। इतना ही नहीं इसके साथ- साथ आधा दर्जन और योजनाओ की भी आधारशीला रख सकते हैं। इस प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं और स्थानीय स्तर पर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, वाल्मीकि नगर हवाई अड्डा के विस्तार के लिए 38.64 करोड़ रुपये की योजना तैयार की गई है। इस परियोजना के तहत हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे बड़े विमानों के संचालन की सुविधा मिल सकेगी। इससे न केवल क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होगी,...