हवाई अड्डा मार्ग पर टूटी नाला पटिया बनी गंभीर समस्या
भभुआ, मार्च 19 -- रोजाना गुजरते हैं स्कूली बच्चे व वाहन, हादसे की बनी रहती है आशंका हाल ही में मिट्टी लदे ट्रैक्टर का पहिया नाले में धंसा, मरम्मत की मांग (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के हवाई अड्डा के पास से गुजरने वाली सड़क पर मुख्य अंडरग्राउंड नाले की टूटी पटिया इन दिनों बड़ी समस्या बन गई है। यह सड़क वार्ड संख्या 1, 2 और 3 को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। नाले की पटिया टूट जाने के कारण सड़क पर हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से रोजाना बाइक, टेंपो, टैक्सी और अन्य छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इसके साथ ही स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे भी साइकिल से इसी रास्ते से आते-जाते हैं। रास्ते से गुजरने वाले प्रदीप सिंह, राहुल पटेल, चंचल कुमार, राजेश सिंह और रमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.