बगहा, फरवरी 24 -- बगहा/वाल्मीकिनगर,वाल्मीकिनगर स्थित हवाई अड्डा के विस्तारीकरण के बीच में आने वाली अड़चन को शीघ्र दूर की जाएगी। इसके साथ ही आवश्यक 12 एकड़ भूमि भी जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि समय से काम को शुरू कराया जा सके। इसको लेकर मंगलवार को एसडीएम चांदनी कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने वाल्मीकिनगर में वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इतना ही नहीं भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर के भारतीय कस्टम के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण में आ रही अड़चन को लेकर एसडीएम ने संबंधित अधिकारी से भूमि संबंधी जानकारी ली। उन्होंने गंडक बराज के समीप सिंचाई विभाग के अधिकारियों और वन विभाग के अधिकारियों से प्रस्तावित भूमि का प्रकार, भूमि अधिग्रहण में आ रही समस्या के बाबत विस्तृत रूप से जानकारी ली। मौके पर मौजूद बगहा दो अंचल के सीओ वसीम अक...