भभुआ, मार्च 19 -- चहारदीवारी टूटने से बढ़ी मनमानी, प्रशासनिक अनदेखी से हो रही समस्या लोगों ने की मांग, सुरक्षा, सौंदर्यीकरण और उपयोग सुनिश्चित करे प्रशासन (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के वार्ड संख्या दो स्थित हवाई अड्डा मैदान की जमीन का अस्थाई अतिक्रमण कर कुछ लोग निजी उपयोग कर रहे हैं। कभी व्यवस्थित और उपयोगी रहे इस मैदान की चहारदीवारी भी अब जगह-जगह से टूट चुकी है। यही कारण है कि लोग अपनी सुविधा के अनुसार इसका उपयोग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन और नागरिक उड्डयन विभाग की अनदेखी के कारण यह महत्वपूर्ण संपत्ति अतिक्रमण और अव्यवस्था का शिकार हो गई है। मैदान के चारों ओर बनी चहारदीवारी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसका फायदा उठाकर लोग अपने निजी कार्यों के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं। किसी को मकान निर्माण के ल...