घाटशिला, फरवरी 11 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की सुबह छह हाथियों का एक दल अचानक चाकुलिया के हवाई पट्टी क्षेत्र में आ पहुंचा। हाथी रनवे पर दौड़ने लगे। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हाथियों की मौजूदगी के कारण सुरक्षा की दृष्टि से हवाई पट्टी मार्ग पर आवाजाही दो घंटे के लिए पूरी तरह ठप हो गया। इधर, जैसे ही ग्रामीणों को हाथियों के आने की सूचना मिली भारी संख्या में लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए जमा हो गई। हालांकि, वन विभाग और स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली है। काफी देर तक हवाई पट्टी क्षेत्र में डेरा डालने के बाद हाथियों का झुंड सुरक्षित रूप से पास के जंगल की ओर निकल गया। हाथियों के जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और यातायात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.