हवलीपुर गांव में करंट लगने से महिला की मौत
जहानाबाद, मई 17 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। टेहटा थाना क्षेत्र के हवलीपुर गांव में करंट लगने से महिला रूनी देवी (50) की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की अहले सुबह वह घर में पंखा बंद कर रही थी, तभी करंट का स्पर्श हो गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा, जहां चिकित्सा के क्रम में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.