हवलदार का पार्थिव शरीर पहुंचते ही रो पड़ा गांव
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 29 -- नवाबगंज। समेचीपुर गांव निवासी और एनएसजी में तैनात हवलदार अनुज सिंह का बीमारी के कारण असामयिक निधन हो गया। अनुज सिंह हरियाणा के मानेसर स्थित एनएसजी यूनिट में हवलदार के पद पर देश सेवा में मुस्तैद थे। वे बीते 20 जून को ही एक महीने की छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव आए थे।
अचानक तबीयत बिगड़ना रविवार रात करीब 11 बजे अचानक उनकी तबीयत बेहद खराब हो गई। परिजन उन्हें आनन-फानन में फतेहगढ़ में सेना के अस्पताल ले गए। जहां उन्हें डॉक्टरों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन बीमारी के आगे जिंदगी की जंग हार गए और उन्होंने अंतिम सांस ली।
आखिरी यात्रा सोमवार दोपहर जैसे ही हवलदार अनुज सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया, पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। अपने लाडले सैनिक के अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों और शुभचिंतकों का हुजूम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.