गिरडीह, मार्च 3 -- प्रतिनिधि, पीरटांड़। पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज में आयोजित श्री 108 हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह पंच दिवसीय महायज्ञ का समापन सोमवार को हवन व भंडारा के साथ हुआ। आयोजित भंडारा में श्रद्धा भक्ति के साथ ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में गिरिडीह विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किए। बताया जाता है कि पालगंज में हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह रामचरितमानस यज्ञ सोमवार को भक्ति भावना के वातावरण में संपन्न हुआ। समापन पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन की विधियां पूरी कर पूर्णाहुति की गई। यज्ञ पूर्णाहुति के बाद कार्यक्रम स्थल में भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र में धार्मिक आस्था और भक्ति भावना का माहौल बना रहा। इस दौरान वृं...