मथुरा, मार्च 16 -- आर्य समाज मंदिर समिति के तत्वावधान में अनाज मंडी क्षेत्र स्थित आर्य समाज मंदिर में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं श्री रंगनाथ मेला प्रचार हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर हवन-यज्ञ में आहुतियां दीं और प्रवचन का लाभ उठाया। आयोजन में विद्वानों ने कहा कि वैदिक परंपरा के अनुसार हवन-यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और मानव जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने तथा वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया। कहा कि इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना, सामाजिक उत्थान करना तथा अंधविश्वास और कुरीतियों को दूर करना है। कार्यक्रम के अंत में लोगों को प्रसाद वितरण भी किया गया। यह यज्ञ आत्मा मंदिर प्रधान सोहनलाल आचार्य द्वारा आ...