अल्मोड़ा, मार्च 30 -- कालिका मंदिर दलमोड़ी में गोलू देवता की बैसी पूजन का सोमवार को समापन हुआ। समापन पर हवन यज्ञ में ग्रामीणों ने पूर्णाहुतियां दीं। साथ ही भंडारे में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद भी ग्रहण की। दलमोड़ी में गोलू देवता की बैसी का आयोजन किया गया था। बैसी पूजन के समापन अवसर पर गोलज्यू, हरज्यू, भण्डारी, उजलिया, लाटू, काशिन, सूरवीर, दीवान आदि देवता अवतरित हुए थे। दलमोड़ी, जैचोली, मल्लाखोली, अर्जुनराठ, भानाराठ, रतुराठ, पल्यूड़ा, सोमेश्वर आदि गांवों के ग्रामीण पहुंचे। लोगों ने देव डांगरों को अवतरित होते देखा और परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। ग्रामीणों ने देवताओं जयकारे लगाए। इससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। इस दौरान विशाल भंडारा लगाया गया। तमाम गांवों के लोगों ने भंडारे का प्रसाद लिया। यहां देव डंगरियों के गुरु ...