अल्मोड़ा, जुलाई 1 -- गणेश जोशी, चौखुटिया। मासी के डोबरी में 11 दिवसीय मां भगवती, मां वैष्णो देवी जात्रा का हवन यज्ञ और भंडारे के साथ समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने समापन पर देवताओं का आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व सुबह मंदिर में पूजा पाठ, देव दर्शन हुए। देवतागणों ने क्षेत्र की सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। सभी ग्रामीणों, दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने देवताओं से आशीर्वाद लिया। मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ सम्पन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...