मेरठ, अप्रैल 3 -- मेघराजपुर गांव स्थित पद्मावती उमेशचंद सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को नवीन शैक्षिक सत्र शुभारंभ किया गया। शुभारंभ हवन-यज्ञ संपन्न कराकर किया गया। अध्यक्षता पूर्व सांसद विजयपाल सिंह तोमर ने की। मुख्य अतिथि आरएसएस के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह व विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, शिक्षा समिति प्रांत अध्यक्ष डॉ. अरुण सोलंकी मौजूद रहे। स्कूल प्रबंधक अरुण जिंदल, अजय त्यागी, कुलदीप चौधरी, अश्विनी गुप्ता, अरुण अग्रवाल आदि को सम्मानित किया गया। शिक्षा समिति संरक्षक मनमोहन गुप्ता ने रत्नादेवी बालेराम सरस्वती शिशु वाटिका का उद्घाटन किया तथा पदम सिंह ने सांसद निधि से प्राप्त खड़ंजे का शिलान्यास किया। संचालन प्रधानाचार्य भगत सिंह, शैलेन्द्र अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सुधीश, रजत, राकेश गुप्ता, कृष्ण कुमार आदि रहे...