मुजफ्फर नगर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरनगर लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारंभ भव्य हवन-यज्ञ और कन्या पूजन के साथ हुआ। इस वर्ष से विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड के प्रादुर्भाव ने शिक्षा के एक नए युग की शुरुआत की है। प्रथम दिन विद्यालय पहुंचे नन्हे-मुन्ने बच्चों का तिलक लगाकर और उपहार भेंट कर स्वागत किया।कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधक बाल बहादुर, उपप्रबंधक ज्ञानचंद संगल और प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय विद्यार्थियों की सुरक्षा, अनुशासन और उत्कृष्ट शिक्षा के लिए संकल्पित है। अतिथि गंगा प्रसाद ने छात्रों को समयबद्धता और समर्पण का मंत्र दिया। अध्यक्ष सूरत सिंह वर्मा और कोषाध्यक्ष अजय कुमार जैन ने शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन...