शामली, अप्रैल 3 -- शामली। शहर के श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में शुक्रवार को नए शिक्षण सत्र का शुभारंभ भारतीय परंपरा के अनुसार हवन-यज्ञ के साथ किया गया। हवन-यज्ञ के यजमान सुशील कुमार गर्ग व वर्षा गर्ग रहे। हवन की संपूर्ण प्रक्रिया का संचालन पुरोहित मणिराम जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कराया। मंत्रों की गूंज और अग्नि प्रज्ज्वलन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक भी शामिल हुए। इस अवसर पर सभी ने नवीन शिक्षण सत्र के शुभ, सफल और मंगलमय होने की कामना की। कार्यक्रम का समापन भव्य आरती के साथ हुआ, जिसके बाद सभी ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रबंधक राजीव संगल, सतीश गोयल, पवन काम्बोज, सुरेंद्र, शरद जैन, आचार्य सुरेश चंद शर्मा, अनिल कुमार शर्मा तथा उमेश चंद शर्मा भी उपस्थित र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.