देवघर, मार्च 27 -- देवघर। बाघमारा बैजूधाम राधा कृष्ण मंदिर परिसर स्थित योग कुटीर में शुक्रवार को भारत स्वाभिमान के प्रांतीय सदस्य सह जिला प्रभारी अनुज कुमार त्यागी व जिला योग विस्तारक हरेंद्र कुमार के संयुक्त नेतृत्व में रामनवमी पर्व एवं स्वामी रामदेवजी महाराज का 32 वां संन्यास दीक्षा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर पुरोहित पंडित नागेश नागेंद्र नाथ एवं दिनेश पंडित द्वारा विधि विधान से हवन यज्ञ कर स्वामी रामदेव के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना ईश्वर से की गई। मौके पर दर्जनों की संख्या में विभिन्न योग कक्षाओं के योग शिक्षक एवं सदस्य शामिल हुए। उन्होंने बताया कि स्वामी रामदेव के सन्यास दीक्षा लिए हुए 32 वर्ष पूरा हुआ। इन 32 वर्षों में भारत ही नहीं, विश्व में भी योग,आयुर्वेद, भारतीय शिक्षा, चिकित्सा अनुसंधान, कृषि, उद्योग, रोजगार, ...