जामताड़ा, मार्च 18 -- हवन-यज्ञ और महाप्रसाद के साथ भागवत कथा का समापन बिंदापाथर, प्रतिनिधि।फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत बिंदापाथर थाना क्षेत्र के लायबनी गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। समापन दिवस पर वृंदावन धाम से पधारे आचार्य कुलदीप कृष्ण ने राजा परीक्षित और महान ऋषि सुखदेव मुनि से जुड़े भागवत महात्म्य का अत्यंत भावपूर्ण और विस्तृत वर्णन किया। कथा के दौरान आचार्य ने बताया कि राजा परीक्षित, अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु के बेटे थे, जिन्हें श्रापवश सात दिनों में मृत्यु का ज्ञान हुआ। तब उन्होंने सांसारिक मोह-माया का त्याग कर गंगा तट पर बैठकर जीवन के अंतिम समय को भगवान के स्मरण में लगाने का संकल्प लिया। इसी दौरान महाज्ञानी सुखदेव मुनि वहां पधारे और उन्होंने सात दिनों तक श्रीमद्भागवत कथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.