नोएडा, जनवरी 4 -- नोएडा। सेक्टर-94 स्थित गौशाला में रविवार को नए साल के अवसर पर मासिक हवन का आयोजन किया गया। इसमें नोएडा पंजाबी समाज और भारत विकास परिषद के सदस्यों ने सहभागिता की। हवन में 60 परिवारों ने आहुतियां दीं। इसके बाद पुष्पवर्षा कर एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में पंजाबी समाज और भारत विकास परिषद के सदस्यों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...