हापुड़, जनवरी 30 -- गंगा नगरी बृजघाट में स्थित श्री कृष्ण आश्रम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा सप्ताह आज हवन पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ विधिवत सम्पन्न हुई। जो विगत 23 जनवरी से शुरू हुई जिसके समापन पर हवन यज्ञ के उपरांत विशाल भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समापन समारोह में मुख्य रूप मे अर्चना सिंह,डा नृपेन्द्र सिंह सपरिवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। हजारों की संख्या में शामिल श्रद्धालुओं में पुरुष,बच्चों एवं महिलाओं ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।कथा व्यासः स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ब्रजवासी के सानिध्य में आयोजित कथा सप्ताह में लाखों श्रद्धालु धर्म लाभ उठाया आश्रम सेवादार महेश, और हेमंत, ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण जी की कृपा दृष्टि से यह आयोजन निर्विघ्न हो रहा है। जिसमें सभी भक्तों का विशेष योगदान र...