मुरादाबाद, जून 20 -- पीडीएस विद्यालय परिवार मछरिया के तत्वावधान में लाइन पार माता कात्यायनी मंदिर के पास चल रही राम कथा के विश्राम के बाद शनिवार को अंतिम दिन हवन एवं भंडारा हुआ। अंतिम कथा व्यास पंडित अनिल शास्त्री ने कथा में श्रवण कराए गए प्रसंगों को जीवन में उतारने को प्रेरित किया। पंडित वीरेंद्र आर्य ने सामवेद पुरायण यज्ञ कराया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर विश्वकल्याण की मंगल कामना की। इसके बाद भोग लगाकर भंडारा आरंभ किया गया। संयोजक रामाशंकर सैनी, प्रभा सैनी, काजल सैनी एवं रविंद्र सिंह रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...