मुरादाबाद, फरवरी 17 -- विश्नोई समाज की आस्था, श्रद्धा और भक्ति का केंद्र भूड़ टीबा मंदिर पर बिश्नोई समाज के प्रसिद्ध वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। 79 वें वार्षिकोत्सव में यज्ञ में आहुति देकर सुख-शांति की कामना के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया। मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस टीम तैनात रही। श्री गुरु जंभेश्वर आश्रम भूड़ टीबा मंदिर पर प्रतिवर्ष की भांति इस बार मंगलवार को आस्था, भक्ति और विश्वास रूपी वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां लगाई। बिश्नोई समाज के प्रसिद्ध संत स्वामी प्रणवानंद जी महाराज, स्वामी जगदेवानंद जी ने पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि हरे भरे वृक्षों की रक्षा में विश्नोई पंथ के महिलाओं एवं बच्चों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें पर्य...