लोहरदगा, अप्रैल 2 -- लोहरदगा, संवाददाता।मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, लोहरदगा में गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हुआ। मां सरस्वती, ओम, भारत माता, भगवान हनुमान जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजन किया गया। इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य बिपिन कुमार दास, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं द्वारा भक्तिपूर्ण वातावरण में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ के साथ हवन भी किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को चंदन का तिलक लगाकर नए सत्र का आगाज किया गया। कालेज के प्राचार्य बिपिन कुमार दास ने कहा कि विद्या भारती योजना के अनुसार सरस्वती विद्या मंदिर में हवन पूजन के साथ नवीन सत्र का प्रारंभ होता है। हवन-पूजन से छात्र-छात्राओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। छात...