सोनभद्र, फरवरी 13 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी सिंगरौली में शुक्रवार को पहली इकाई का 45वां उत्पादन दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः इकाई-1 के नियंत्रण कक्ष में केक काटकर किया गया। इस अवसर पर सी एच किशोर कुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने उत्पादन दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्पादन दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि संगठन की समर्पण, अनुशासन एवं तकनीकी उत्कृष्टता की निरंतर यात्रा का उत्सव है। इस दिन से प्रथम इकाई की 45 वर्षों से लगातार उत्पादनरत है जो एनटीपीसी सिंगरौली की सुदृढ़ कार्यसंस्कृति, टीम भावना एवं कर्मियों की अथक निष्ठा का प्रमाण है। एनटीपीसी सिंगरौली की प्रथम इकाई ने वर्ष 13 फरवरी1982 में वाणिज्यिक उत्पादन आरम्भ किया था। विगत 45 वर्षों में इस इकाई ने देश के ऊर्जा क्षेत्र म...