बदायूं, फरवरी 16 -- कुंवरगांव। शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता रविवार को नगर में एक रिसोर्ट में आयोजित हवन पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक ने कहा कि रिसोर्ट के बन जाने से नगर वासियों को सहूलियत होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र में दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को फायदा पहुंचेगा। उनको परिवार में किसी की शादी के लिए दूर-दराज भागना नहीं पड़ेगा। इस मौके पर सुरेश चंद्र वार्ष्णेय, चेयरमैन पति अरविंद रावत, सुगम वार्ष्णेय, रमन वार्ष्णेय, महीपाल रस्तोगी, गुड्डू गुप्ता, मनु कठेरिया, यशवीर सिंह गौतम, मिक्की सिंह, आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...