उन्नाव, मार्च 26 -- अचलगंज। नवरात्र की अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही देवी मंदिरों में हवन पूजन, दर्शन के साथ कन्या भोज का सिलसिला चलता रहा। सिकंदरपुर स्थित कालिका देवी मंदिर में हवन पूजन के साथ कन्या भोज हुआ। अचलगंज स्थित महामाई माता मंदिर में हवन पूजन के साथ पूरे दिन विशाल भंडारा चलता रहा। शुक्लापुर स्थित विंध्यवासनी मंदिर में मेला लगा रहा। श्रद्धालुओं ने पूजन कर माता रानी के दरवार में मत्था टेका। गुलज़ारी देवी मंदिर पचोड़डॉ में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ लगी रही। इस मौके पर बिपिन चतुर्वेदी, रमा गुप्ता, अनिल दीक्षित, राजीव वर्मा व अखिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...