धनबाद, मार्च 23 -- चासनाला बस्ती स्थित चन्द्रमोलीश्वर शिव मंदिर परिसर में चल रहे श्री श्री 1008 श्री रुद्रमहायज्ञ के सातवें दिन रविवार को हवन पूजन के साथ महायज्ञ का पूर्णाहूति की गई। यज्ञमंडप परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमडी रही। काशी विश्वनाथ से पधारे आचार्य पंडित शुभंकर शास्त्री अपने सहयोगी पंडितों के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण कर यज्ञ मंडप में पूजा अर्चना, हवन पूजन के साथ महायज्ञ का पूर्णाहुति कराया। यज्ञ के दौरान वृंदावन धाम से पधारी अर्पणा किशोरी जी श्रीमद्भागवत कथा वाचन करते हुए कहा कि भगवान श्री नारायण को जो भी दिल से पुकारा है वहां खाली पैर भी दौड़ जाते है। बस उन्हें दिल से पुकारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अपनी लज्जा बचाने के लिए जब द्रौपदी धृष्टराष्ट्र की सभा में भगवान श्री कृष्ण को पुकारती है, तब वहां स्वयं भगवान श्री कृ...