कन्नौज, जनवरी 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के डायट रोड स्थित श्रीकेशवनाथ मंदिर में धर्म विज्ञान पीठ परिसर में ज्ञान अधिष्ठात्री कला साहित्य और संगीत की देवी मां सरस्वती का हवन-पूजन और प्रसाद वितरण के साथ वसंत पंचमी का पर्व उल्लास उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। पीठ के अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के पूर्व सदस्य कौशलकिशोर चतुर्वेदी ने कहा कि वसंत पंचमी ज्ञान का प्रकृति के श्रंगार का आमंत्रण दिवस है। यह वसंत के आगमन की स्वागत भोर है। इसे श्रीवसंत भी कहा जाता है। वैदिक ऋषि स्वागत में अनादिकाल से गाते आ रहे हैं। इस अवसर पर पीठ के पुजारी पं.करूणाशंकर त्रिवेदी, राजीव चतुर्वेदी, मीरा देवी, रजनी, विमला देवी, उमा मिश्रा व शिवा त्रिवेदी ने हवन में आहुतियां दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...