नैनीताल, मार्च 28 -- भवाली। देवी मंदिर में चल रही श्रीमद देवी भागवत कथा का शनिवार को हवन-पूजन और विशाल भंडारे के साथ विधिवत समापन (पारायण) हुआ। धार्मिक आयोजन में दूर-दराज से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया और प्रसाद ग्रहण किया। हवन-पूजन के दौरान मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा व्यास कैलाश चंद सुयाल ने श्रीमद देवी भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को देवी महिमा और धर्म के महत्व का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक चेतना और आपसी सद्भाव मजबूत होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...