लखीमपुरखीरी, नवम्बर 11 -- सोमवार को बजाज चीनी मिल गोला और खंभारखेड़ा में वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन पूजन के साथ पेराई सत्र का आगाज किया गया। मिल में डोंगा पर विधिवत हवन-पूजन कर केन कैरियर में प्रथम गन्ना डालकर पेराई कार्य प्रारंभ किया गया। गोला में पूजन अनुष्ठान चीनी मिल के पुजारी सुधीर बिजल्वाण द्वारा कराया गया, जबकि यूनिट हेड राकेश यादव ने हवन में आहुति दी। इस दौरान प्रथम गन्ना लेकर पहुंचने वाले पच्चापुर निवासी बैलगाड़ी किसान जुगुल किशोर, तुर्की खेड़ा के राम सिंह, ट्रॉली से गन्ना लेकर आए बसलीपुर के बलकार सिंह, अजान के सर्वेश कुमार को गन्ना समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, विधायक अमन गिरी, एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद वर्मा और यूनिट हेड राकेश यादव ने शाल ओढ़ाकर और मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। यूनिट हेड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.