लखीमपुरखीरी, अप्रैल 2 -- लखीमपुर। आरएम ज्ञानदायिनी इंटर कालेज में नवीन शैक्षणिक का शुभारंभ हवन-पूजन के साथ अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। हवन पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राकेश वर्मा एडवोकेट एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सचिन शुक्ला ने विधिवत हवन-पूजन आरंभ कर किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुए इस आयोजन में सभी सेक्टरों के शिक्षक प्रमुखों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। हवन-पूजन के मंत्रों से विद्यालय परिसर पूर्णतः आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनों को प्रसाद वितरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...